home page

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि

 | 
Haryana CM Nayab Singh Saini former Chief Minister Late. Tribute paid to Chaudhary Om Prakash Chautala
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार जिला सिरसा के गांव चौटाला के चौधरी साहिब राम स्टेडियम में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौटाला का जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली।  ऐसे महान व्यक्तित्व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अपना एक गौरवशाली जीवन व्यतीत करके हम सबको एक दिशा देकर गए हैं।  ऐसी  दिवंगत आत्मा से हमें प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज और प्रदेश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। जब भी समाज के हित की बात आई श्री चौटाला ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया और लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया।  

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करी कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ये दु:ख सहने का साहस प्रदान करें।