home page

हरियाणा में खटकड़ टोल फ्री करवाने के लिए सिरसा से हरियाणा किसान मंच की टीम

 | 
Haryana Kisan Manch team from Sirsa to make Khatkar toll free in Haryana
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में खटकड़ टोल पर किसानों के साथ की रही ज्यादती के विरोध में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर हरियाणा किसान मंच की टीम टोल फ्री करवाने के लिए खटकड़ टोल पर जाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी के नेतृत्व में रवाना हुई। 


इस दौरान बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि किसान आंदोलन-2 के दौरान खटकड़ कलां टोल पर किसानों को सरकार के इशारे पर जबरन रोका जा रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो सुविधाएं दी गई है, उसका अधिकार सभी को है। सरकार इन अधिकारों से किसी को रोक नहीं सकती।


 किसानों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बैठक कर निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से लेकर सांय 4 बजे तक टोल फ्री करवाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नंबरदार नैब सिंह मलड़ी, सिकंदर सिंह प्रधान भीमा, गुरजंट सिंह सलाहकार भीमा, मंदर सिंह उपप्रधान भीमा, रूप सिंह प्रधान नागोकी, त्रिलोचन सिंह उपप्रधान नागोकी, गुरदीप सिंह प्रधान मतड़, गुरबाज सिंह प्रधान कुरंंगावाली, मगर सिंह सलाहकार कुरंगावाली, सुरजीत सिंह ओढां, बुध सिंह मत्तड़ सहित अन्य उपस्थित थे।