home page

Haryana News: पहले ससुराल वालों को खिलाई नशीली दवा, फिर किया ऐसा काम जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

 | 
 Haryana News: पहले ससुराल वालों को खिलाई नशीली दवा, फिर किया ऐसा काम जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
Haryana News: हरियाणा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां करनाल के घरौंडा में दुल्हन ने शादी के डेढ़ महीने बाद ऐसा काम कर दिया जिसे देख हर कोई दंग रह गया। नई नवेली दुल्हन आधी रात को घर से निकल गई। वारदात को अंजाम देने से पहले दुल्हन ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कर दिया था। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में... 

 शादी के डेढ़ माह बाद ही पूरे ससुराल वालों को बेहोश कर साढ़े 2 लाख कैश, 40 तोले चांदी व 6 तोले सोने के गहने लेकर आधी रात को घर से भाग निकली। उसने खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया था।

इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। इतना ही नहीं, विवाहिता ने घर में लगे CCTV कैमरों को भी वारदात से पहले बंद कर दिया। सुबह जब परिवार उठा तो 24 वर्षीय बहू घर में नहीं थी। अलमारी में रखे गहने और कैश भी गायब थे। पहले तो परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तब जाकर शुक्रवार देर शाम को घरौंडा थाने में केस दर्ज कराया।

14 फरवरी को हुई थी शादी
घरौंडा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी को उसकी शादी पानीपत के गांव की रहने वाली युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में करीब 6 से 7 लाख रुपए खर्च भी किया। शादी के बाद हम दोनों अच्छे से रह रहे थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी ऐसा काम करेगी।

घरौंडा थाना।
प्राइवेट नौकरी करता है पीड़ित
पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 28 मार्च को वह ड्यूटी से घर आया था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर थे। सभी के लिए खाना उसकी पत्नी ही बनाती थी। शाम को उसने ही सभी परिवार के लोगों को और मुझे खाना दिया। उस खाने में ही उसने नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसके बाद पूरे परिवार की सुबह 7 बजे ही आंख खुली।

WhatsApp Group Join Now

अलमारी का बिखरा पड़ा था सामान
सुबह जब वह उठा तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। बाद में परिवार के अन्य लोगों को भी उसने जगाया। उसके बाद जब वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था तो देखा कि अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसमें से रखा कैश व आभूषण भी गायब थे। बाद में अन्य रिश्तेदारियों मे पत्नी का पता लगाया, लेकिन वह कहीं पर नहीं मिली। घर में लगे CCTV कैमरे भी चेक किए लेकिन वो उसकी पत्नी ने पहले ही बंद कर रखे थे।

ये सामान ले गई साथ
​​​​​​पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में घर से 2 लाख कैश, 6 तोले के सोने के आभूषण जिसमें सोने का हार, हाथों के कडे, कानों के झुमके, टीका इत्यादि, 40 ताले चांदी जिसमें चांदी की भारी पायल, चुकटी, तागडी गुंछा आदी गायब मिले।

पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी
​​​​​घरौंडा थाना के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही विवाहिता का सुराग लगा लिया जाएगा।