home page

Haryana News: हरियाणा में विवाहित महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

 | 
 Haryana News: हरियाणा में विवाहित महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम 
Haryana News: हरियाणा के पलवल से एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां घर पर विवाहिता को अकेला देख आरोपी ने बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक यहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हैवानियत की इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति फौज में नौकरी करता है।

इसलिए अक्सर घर से बाहर रहता है। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला कुलदीप नामक युवक अक्सर उसके घर आता-जाता रहता है। एक दिन उसका पति घर पर नहीं था तो रात के समय आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर बंदूक लगा कर जबरदस्ती करने लगा। 

उसके विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।  महिला ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को भी आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर फिर से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर परिवार वाले आ गए तो आरोपी ने उनके साथ भी झगड़ा किया। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।