home page

हरियाण न्यूज : पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे नए चैनल: श्रुति चौधरी

 | 
Haryana News: New channels will be made for water drainage: Shruti Chaudhary
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान में लिया जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि अब की बार मानसून की बरसात प्राकृतिक आपदा के रूप में आई है।  जिला भिवानी के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार पानी निकासी को लेकर गंभीर है।


हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पूरा शासन और प्रशासन संसाधनों के साथ में जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में जुटा है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए अलग से नए चैनल भी बनाए जाएंगे और और भविष्य में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए परियोजना पर काम किया जाएगा।
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के  गांव सागवान में जल भराव का जायजा लेने के दौरान तोशाम के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते  ड्रेन ओवर फ्लो हो गई हैं और ड्रेनों के टूटने का कारण भी अत्यधिक बारिश रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पानी निकासी को लेकर फील्ड में उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं तोशाम क्षेत्र के गांवों में जलभराव को गंभीर हैं तथा निरंतर उनसे  जानकारी ले रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों और आमजन को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। फसलों में हुए नुकसान के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके अलावा मकान या पशु और नुकसान के लिए सरकार द्वारा राशि निर्धारित की गई है। जलभराव खत्म होते ही संबंधित विभागों द्वारा सर्वे करवाया जाएगा और प्रभावित लोगों के आवेदन लेकर उनको सहायता राशि प्रदान कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। 
श्रुति चौधरी ने कहा कि बारिश के पानी निकासी के लिए अलग से चैनल बनाए जाएंगे इसके साथ-साथ भविष्य के मद्देनजर परियोजनाएं तैयार कर उन पर काम किया जाएगा ताकि आने वाले समय में लोगों को जल भराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। 
उन्होंने कहा कि आपदा का समय राजनीतिक बातें करने का नहीं होता। आपदा के दौरान आपस में मिलकर समस्या का हल निकालना और आपदा का सामना करने का होता है। 
इस दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ सतबीर कादयान, एसडीएम रवि मीणा, चीफ इंजीनियर  सतीश जैन, अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता मनीष, अमनदीप व नवीन देशवाल, विकास धनखड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियो के अलावा एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, अमर सिंह हालुवास, दिलबाग नीमड़ी, रामप्रताप शर्मा, परमजीत मढू और डॉ जय सिंह सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

WhatsApp Group Join Now

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पंहुचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि गांव सागवान, दांग कला और ढाणी बीरन आदि गांव क्षेत्र लो लाइन में होने के कारण पानी जमा हो गया है। जल्द से जल्द पानी निकासी के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।