home page

HARYANA NEWS : होमगार्ड जवानों को बस किराए में छूट के लिए मुख्यमंत्री को भेजा स्मरण पत्र: चंद्रपाल तंवर

 | 
Haryana News: Reminder sent to Chief Minister regarding bus fare concessions for Home Guard personnel – Chandrapal Tanwar

Mahendra india news, new delhi
आॅल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर की ओर से होमगार्ड जवानों को बस किराए में छूट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भेजा गया है। चंद्रपाल तंवर ने बताया कि हरियाणा के होमगार्ड जवानों को बस किराए में छूट देने के बारे में पहले भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज को लिखा जा चुका है, लेकिन अब तो कोई सुनवाई नहीं हुई।

हरियाणा होमगार्ड विभाग में 12000 से अधिक होमगार्ड के जवान हैं। होमगार्ड के जवानों को एक दिन का सिर्फ 788 रुपए भत्ता/ मानदेय दिया जाता है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, नारनौल, दादरी, भिवानी,  सोनीपत आदि जिलों के जवानों की ड्यूटी गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगाई जाती है। उनका परिवार की देखभाल व अन्य कार्यों के लिए अपने गृह जिले में बार-बार आना जाना पड़ता है, जिससे कि उन पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता है।

होमगार्ड के जवान पुलिस के साथ ही कानून व्यवस्था, ट्रैफिक ड्यूटी, थाना चौकी, चुनाव ड्यूटी और अन्य ड्यूटी करते हैं। दूसरे जिलों में जो ड्यूटी लगाई जाती है, वह होमगार्ड जवान के घर से काफी किलोमीटर दूर होती है, जिसे उनका आर्थिक शोषण होता है। चंद्रपाल तंवर ने कहा कि पुलिस के समान होमगार्ड जवानों को किरायए में छूट दी जाए, जितना किराया पुलिस विभाग के कर्मचारियों का काटा जाता है। उतना ही होमगार्ड के जवानों का काटकर जवानों को पुलिस के समान किराए में छूट दी जाए, जिससे जवानों का आर्थिक शोषण न हो।

WhatsApp Group Join Now