home page

Haryana news, नहाने गए थे तीन युवक, पानी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन

 | 
Haryana news, three youths had gone to take bath, drowned in water, rescue operation

mahendra india news, new delhi
यमुना नहर में नहाने गए तीन युवक डूब गए।  3 युवकों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस दुर्घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अभी तक खबर लिखे जाने तक 3ं युवकों का कोई पता नहीं लग पाया था। डूबे हुए युवकों की पहचान रमेश निवासी मुबारकबाद, मोंटी, व संजू के तौर पर हुई है। फिलहाल युवकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि सोमवार को गंगा दशहरे के मौके पर यमुना नदी में स्नान करने की मान्यता के चलते लालपुरा घाट पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसी समय गांव कुटेल गामड़ी के 5-6 युवक भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए लालपुरा घाट पहुंचे थे।

पता चला है कि कुटेल गामड़ी निवासी शुभम अपने दोस्त मोंटी, संजू, अंकित, विक्की, रोहित और कृष्ण के साथ यमुना नदी में स्नान कर रहा था। तभी अचानक मुबारकबाद निवासी रमेश कुमार के डूबने की आवाज सुनाई दी।इसी दौरान रमेश को बचाने के लिए मोंटी और संजू बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते तीनों ही पानी में बह गए। उनके अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन रमेश कुमार, मोंटी और संजू का कोई पता नहीं चल सका।