home page

Haryana News: हरियाणा से नई मोदी कैबिनेट में किसे मिलेगा मौका: शपथ पर टिकी हैं सबकी निगाहें...

 शाह और रक्षा मंत्री दे चुके संकेत
 | 
 Haryana News: हरियाणा से नई मोदी कैबिनेट में किसे मिलेगा मौका: शपथ पर टिकी हैं सबकी निगाहें...
Haryana News: नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा से 3 मंत्री बनाए जा सकते हैं। करनाल से मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

इसका मुख्य कारण ये है कि हरियाण में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। बीजेपी लोकसभा चुनाव में 5 सीटें हार चुके ही। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि हरियाणा का प्रतिनिधित्व ज्यादा हो, ताकी विस चुनाव में अच्छे परिणाम मिले।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मंत्री पद मिल सकता है। क्योंकि हरियाणाम रैली के दौरान पीएम मोदी ने मनोहर लाल की बहुत तारीफ की थी।  सीएम पद से हटाए जाने के दो दिन बाद ही उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

अमित शाह और रक्षा मंत्री दे चुके संकेत

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करनाल में रैली की उसमें भी संकेत सामने आए कि मनोहर लाल के लिए कुछ और ही सोच रखा है। घरौंडा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने भाषण में स्पष्ट कर दिया था कि मनोहर लाल सिर्फ सांसद ही नहीं रहेंगे, केंद्रीय नेतृत्व ने इनके लिए बहुत बड़ा सोच रखा है।

केंद्रीय नेतृत्व के 3 बड़े नेताओं का बयान सामने आए और मनोहर लाल खट्टर लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रहे। अब सासंद बनन के बाद करनाल वासियों की नजर पीएम मोदी और कैबिनेट पर है। 

दो टर्म के CM रह चुके हैं मनोहर लाल

2019 के चुनाव में गठबंधन की सरकार बनी, उसमें भी मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाया गया। अब 2024 में मनोहर लाल को सीएम की कुर्सी से हटाकर लोकसभा का टिकट दिया गया। कांग्रेस ने मनोहर लाल के सामने यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को उतारा, लेकिन दिव्यांशु 2.32 लाख वोटो से हार गए।

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद मनोहर लाल खट्टर के लिए दिल्ली में संसद का रास्ता साफ नर आ रहा है। अब वे संसद में करनाल लोकसभा के मुद्दों को उठाएंगे। सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ लगी हुई है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में भी मनोहर लाल का नाम आ रहा है लेकिन वह बाद की बात है और फिलहाल नजरे कौन सा मंत्री पद मिल सकता है, उस पर है।