home page

हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ ने दिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन

 | 
Haryana PWD Employees' Union extends support to sanitation workers

Mahendra india news, new delhi
 अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों के धरने को हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य र्मचारी संघ ने पुरजोर समर्थन दिया और सरकार से कर्मचारियों की मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ रजि. 1235 के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवचरण कंडारा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि  अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारी काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं,

लेकिन सरकार द्वारा सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों बारे बताया कि वर्षों से विभाग में पे रोल पर अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए, जो सफाई कर्मचारी ठेकेदार के नीचे काम कर रहे हैं, उनका सम्मानजनक वेतन देकर विभाग के पे रोल पर लेना चाहिए।

कंडारा ने आगे बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने उमा देवी केस का हवाला देते हुए साफ तौर पर कहा है कि किसी भी राज्य की सरकार द्वारा लंबे समय से किसी भी सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी को कच्चे पद पर नहीं रखा जा सकता। यह पूर्ण रूप से अमानवीय व श्रम कानूनों के भी खिलाफ है। दूसरी तरह हरि. पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष व राष्टÑीय राज्य कर्मचारी महासंघ, हरियाणा व पंजाब के प्रभारी कृष्णलाल गुर्जर ने भी प्रदेशभर में चल रहे नगर परिषद कर्मचरियों के आंदोलन का खुला समर्थन किया व प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई पुलिसिया कार्रवाई व बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रकार की अन्यायपूर्ण कार्रवाई को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो समझौता कर्मचारियों के साथ 13 मई 2026 को 22 सूत्रीय मांगों पर किया था, जिसमें से 17 मांगों पर सहमति जताई गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया गया, जोकि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति व तानाशाही को दर्शाता है। गुर्जर ने सरकार को चेताते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार के इशारे पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसे बंद किया जाए, अन्यथा संगठन द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाकर सरकार को र्इंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।