हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 3 अंतरराज्यीय नशा तस्कर किए गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने 3600 अवैध नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी के मामले में कार्यवाही करते हुए राजस्थान के झुंझुनू से तीन आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई हेमराज के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने 3 अंतरराजीय नशा तस्करों सुभाष सैनी पुत्र हरी राम सैनी, आशीष स्वामी पुत्र सुरेन्द्र स्वामी और संदीप कुमार पुत्र राजपाल को काबू किया है। तीनों आरोपियों को झुंझनू, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। 01 दिसंबर 2025 को थाना सदर फतेहाबाद में दर्ज 3600 अवैध नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी के मामले में नशीले कैप्सूलों के साथ दो आरोपियों दिनेश पुत्र चिरंजी लाल और दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव महनसर, जिला झुंझुनूं, राजस्थान को फतेहाबाद में नैशनल हाईवे नंबर 9 पर स्थित गांव बडोपल ममें नहर के पास से गिरफ्तार किया था।
मामले में आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस राजस्थान के झुंझनु जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को काबू किया। मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आगे आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है, आगे भी करवाई जारी रहेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए छब्ठ नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।
