Haryana : हरियाणा में बिजली विभाग के XEN को परिवहन मंत्री ने किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला
Aug 2, 2024, 14:50 IST
| BREAKING NEWS : Haryana के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को न्यू लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस दौरान Transport Minister असीम गोयल एक्शन मोड़ में नजर आए।
बैठक में Transport Minister ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) हिमांशु पंवार को सस्पेंड करने के आदेश दिए है। साथ ही बैठक में गैरहाजिर रहे डीईटीसी को भी कारण बताओ नोटिस देने को कहा।
इस दौरान Transport Minister असीम गोयल ने बताया कि अधिकारियों को पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। उनकी सरकार पब्लिक की समस्याओं के समाधान के लिए बनी है।
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता हिमांशु पंवार का जनता के प्रति वे-ऑफ टॉकिंग ठीक नहीं था। इसके अलावा उनके विभाग की काफी शिकायतें भी मिल रही थी। इस कारण उनको Suspend करने की Order जारी किए गए हैं।