home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 4 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें ताजा मौसम अपडेट ​​​​​​​

 | 
Weather Update

Haryana Weather Alert: हरियाणा पर इस बार मानसून मेहरबान है। प्रदेश में मानसून की बारिश दौर लगातार जारी है। इस बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई यानि रविवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद इन चार जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश मेवात में 51.0 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा यमुनानगर में 4.0 एमएम, पंचकूला में 2.7 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी 4 जिलों में बारिश की संभावना है, 

इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा, कहीं- कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके 24 घंटे बाद प्रदेश में मानसून का असर थोड़ा कम देखने को मिल सकता है। हालांकि सोमवार देर रात से मानसून के एक्टिव होने की संभावना है।