home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन सभी जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बारिश और ओले गिरने का अनुमान

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन सभी जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बारिश और ओले गिरने का अनुमान
Haryana Weather Alert: हरियाणा के अंबाला, जींद, हिसार, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई जिलों में 11 मई, 12 मई और 13 मई को बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश से काफी नुकसान भी हुआ है। कई जिलों में बिजली सप्लाई बाधित हो रही है वहीं कई जगहों पर पेड़ और खंभे टूटने से नुकसान हुआ है। इसके अलावा ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हुई है। 

उत्तर भारत मे पिछले 24 घण्टो में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिली है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित उत्तरप्रदेश के कई इलाको में कहीं हल्की कही तेज़ बरसात व साथ के आंधी और ओले भी गिरे है।

आज भी मैदानी इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा। दोपहर बाद कई राज्यों में हल्की से मध्यम बरसात होगी। साथ मे आंधी, गरज़-चमक औऱ बिजली गिरने की गतिविधियां भी होगी।

हरियाणा राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर, गुडगांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में तेज़ धूल भरी हवाओ के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में बिखरी हुई हल्की बरसात गरज़ और आंधी के साथ होगी। कही-2 तेज़ बौछारे एवं ओलावृष्टि भी संभावित है।

\