Haryana Weather Today: हरियाणा मौसम समाचार 16 August 2026 | Aaj Ka Mausam Haryana | Haryana Mausam
| Aug 16, 2026, 07:04 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा और चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश तथा तापमान में गिरावट के आसार हैं, जिससे उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
UP के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
