home page

Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जल्दी चेक करे ताजा मौसम अपडेट

 | 
 Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जल्दी चेक करे ताजा मौसम अपडेट 
 Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गाय है । मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमाटीर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

प्रदेश में 5 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर है। इनमें सिरसा, रोहतक, हिसार, मेवात, महेंद्रगढ़ और जींद जिला शामिल है। मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों पिछले 24 दिनों से हालात खराब है।

लू का टूट चुका 42 साल का रिकॉर्ड
 इस बार हरियाणा में गर्मी को लेकर लू के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। तीन दिन पहले प्रदेश में 42 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। साल 1982 में लगातार 19 दिन लू चली थी। इस बार 23 दिन पार हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में अभी ऐसे हालात रहने वाल हैं।

बारिश के आसार, तापमान में बदलाव नहीं
जून महीने में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है। लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। 5 दिन पहले एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो  हरियाण में 2 दिन बाद फिर से बदलाव होने की संभावना है। आज और कल यानी 6 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।