home page

विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सांसद सुभाष बराला

 | 
Haryana will play a significant role in building a developed India: MP Subhash Barala

mahendra india news, new delhi
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम SIRSA में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के उपरांत शहीद भगत सिंह स्टेडियम से राजकीय महिला महाविद्यालय तक पैदल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, यात्रा में मुख्यतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित भारी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने मुख्यातिथि को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यातिथि ने सेल्फी भी करवाई।


राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि यह आयोजन SIRSA जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन, विशेषकर युवाओं ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, तब इसमें हरियाणा प्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस दिशा में सभी ने मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक समरसता का संदेश आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा, सहयोग एवं जिम्मेदारी से जोडऩे का संकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा ज्योति का संदेश हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सेवा की भावना किसी एक वर्ग, संस्था या व्यक्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि यह जनअभियान बने।

कार्यक्रम में कला एवं सांस्कृतिक विभाग की बीन पार्टी ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में चेयरमैन भारत भूषण जुयाल, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन रामचंद्र कंबोज, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, नगर परिषद सिरसा चेयरमैन शांति स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, शीशपाल कंबोज, अमीर चंद मेहता, सतीश जग्गा, अंबर मेहता, हनुमान कुंड्डु, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, गुरदेव सिंह राही, निताशा सिहाग, भूपेश मेहता, अमन चोपड़ा, सुनील बामणिया, श्याम बजाज, सुरेश पंवार, पार्षद सुमन शर्मा, बिमला सिंवर, सुमन सैनी, विष्णु शर्मा, कविता सिहाग, वीरेंद्र तिन्ना, बलवान जांगड़ा, सागर केहरवाला, अमर सिंह घोटिया, कपिल सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन