हरियाणा की छोरी ने पेरिस ओलिंपिक में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, बनी शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

CM नायब सिंह सैनी ने भी दी जीत की बधाई 
 | 
हरियाणा की छोरी ने पेरिस ओलिंपिक में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, बनी शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Manu Bhaker Paris Olympic 2024 : भारत की शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक्स में इतिहास रचने का काम कर दिया है। मनु भाकर ने 10 विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु भाकर ओलिंपिक इतिहस में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। मनु भाकर ने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए।

2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए।

टोक्यो 2020, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में आखिर क्या हुआ था

19 वर्षीय मनु भाकर ने पहली सीरीज में 98/100 स्कोर किया, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहीं थी। लेकिन इसके बाद अपनी दूसरी सीरीज में उनकी पिस्टल खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पूरी पिस्टल नहीं, बल्कि केवल खराब लीवर को बदलने की अनुमति दी गई। इस प्रक्रिया में उन्होंने बहुत समय गंवाया और अपनी स्थिति सुधारने की पूरी कोशिश की। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। 

WhatsApp Group Join Now

वो तब आखिर में 12वीं स्थान पर खिसक गईं और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं। इस घटना ने उनकी 25 मीटर पिस्टल और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं को भी प्रभावित किया। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर विख्यात निशानेबाज मनु भाकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने मनु भाकर के उल्लेखनीय प्रदर्शन और ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मनु भाकर की इस उपलब्धि से प्रदेश और देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने  मनु भाकर के समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता की प्रशंसा की, जिसके कारण वह  वैश्विक मंच पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल करने में सफल रही।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनु भाकर की सफलता उनकी असाधारण प्रतिभा और अथक प्रयास का प्रमाण है। उन्होंने न केवल हरियाणा को गौरवान्वित किया है, बल्कि देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी पेश किया है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और राज्य और देश को और अधिक सम्मान दिलाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने चल रहे पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी एथलीटों को भी बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी खिलाडी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना जारी रखेंगे और भारत के लिए और अधिक पदक जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को समर्थन और पोषण देने के लिए कई पहल और नीतियां लागू की हैं। हम अपने खिलाडियों  को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं, प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।
 

News Hub