home page

पतंजलि योग समिति के 31वें स्थापना दिवस पर करवाया हवन यज्ञ

 | 
Havan Yagna was organised on the 31st foundation day of Patanjali Yoga Samiti

Mahendra india news, new delhi
 भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, युवा भारत व किसान समिति, सिरसा द्वारा सोमवार को ताऊ देवी लाल चिल्ड्रन पार्क सिरसा के योग स्थल पर पतंजलि योग समिति हरिद्वार के संस्थान एवं संगठन स्थापना दिवस के 31 वर्ष पूरे होने पर जिला समिति, सिरसा के योग साधकों एवं पदाधिकारियों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें स्वामी जी द्वारा पूरे देश एवं विश्वभर में चलाये जा रहे सात्विक, आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक वैदिक, आयुर्वैदिक व भारतीय संस्कृति को प्रचारित करने के कार्यों में समाज को बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया। हवन यज्ञ की कार्रवाई शास्त्री रविंद्र आर्य ने विधि-विधान से पूरी करवाई।

युवा भारत जिला प्रभारी सुरेश शेरडिया ने बताया कि हमें योग एवं यज्ञ दैनिक जीवन में सम्मलित करने व समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना, स्वदेशीकरण करना, आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान करना, नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर देना चाहिए, जो कि तभी सम्भव है, जब हम स्वामी रामदेव जी के पदचिन्हों पर निरंतर चलते रहें व प्रत्येक घर-घर में योग की ज्वाला को प्रज्ज्वलित कर दें व हमारे दैनिक जीवन को एक साधना के रूप में स्थापित कर प्रेरणादायी स्वरूप प्रस्तुत करने पर सम्भव है।

WhatsApp Group Join Now

इस यज्ञ में वीरेंद्र नागपाल महामंत्री, विवेक शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, हरदयाल बेरी जिला प्रभारी (बीएसटी), रमेश सेठी कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी बेरी महिला योग शिक्षिका, श्याम लाल श्रम प्रकोष्ठ, नानू राम तहसील युवा प्रभारी, मोहन लाल तहसील मीडिया, देवी लाल योग शिक्षक, यशपाल सरदाना, जिला किसान प्रभारी इंद्रपाल आर्य एवं अनेक साधकों ने भाग लिया।