HBSE 10th Result 2024: इस तारीख को होगा जारी हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये है नया अपडेट

 | 
 HBSE 10th Result 2024: इस तारीख को होगा जारी हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये है नया अपडेट 
HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। परिणाम को लेकर छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसी बीच हरियाणा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 मई तक जारी किये जाने की संभावना है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले परिणाम 10 तक जारी होने थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में टीचर्स की ड्यूटी के चलते रिजल्ट जारी होने में लगातार देरी हो रही है। लेकिन अब 10वीं बोर्ड के नतीजे  15 मई तक जारी कर दिए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा रिजल्ट घोषित किये जाएंगे। जिसके बाद डायरेक्ट लिंक bseh.org.in पर एक्टिव हो जाएगा जहां से स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज परिणाम चेक कर सकेंगे।

News Hub