हरियाणा प्रदेश में मानसून की होगी झमाझम बरसात, मानसून सक्रिय, आज इन जिलों में बरसात का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मानसून की हरियाणा प्रदेश में पिछले तीन दिनों में जगह जगह बरसात हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों की फसलों को संजीवनी मिली है। वैसे देखे तो हरियाणा प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। हरियाणा के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बरसात जारी है। हरियाणा प्रदेश के 17 जिलों में वर्षा के चलते अब आने वाले दिनों में भी वर्षा की संभावना है। वहीं 27 जुलाई के बाद फिर से तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा में लगातार बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 3-4 दिन में तापमान में 7 से 8 डिग्री तक गिरावट हुई है।
आज इन जिलों में बरसात का अलर्ट :
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
