home page

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बरसात, मौसम को लेकर अलर्ट

 | 
हरियाणा में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बरसात, मौसम को लेकर अलर्ट 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में मौसम के अंदर बदलाव हो चुका है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आने वाले समय के दौरान भी मानसून की बरसात होगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने बुधवार को मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

इस मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने से अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से मानसून में सक्रियता बढ़ने जा रही है जो अगले दो दिनों में पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। 


जिससे हरियाणा राज्य में बरसातकी गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। हरियाणा  राज्य में 25 व 26 जुलाई को कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु  27 जुलाई से 30 जुलाई  के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। 

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार