home page

1 नवंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी

 | 
Heavy rain alert for 13 states on November 1; strong winds to blow at speeds of 80 km/h, with a hail warning for Uttarakhand

mahendra india news, new delhi 

मौसम में कल रविवार यानि एक नवंबर को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय में मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण और उत्तर भारत में बरसात की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 13 राज्यों में भारी से मध्यम स्तर की बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ ही उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर ले लें।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में डिप्रेशन में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।

यहां पर होगी बारिश?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now