home page

10 अक्टूबर को आज 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rain alert for 23 states today, October 10; also a major warning

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने टेंशन देने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने आज शनिवार यानी 10 अक्टूबर 2026 को पूरे 23 प्रदेशों के लिए आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देख लेने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। इसी के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में तूफानी बारिश हो सकती है। 

इन प्रदेशों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार यानी 10 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।