home page

24 सितंबर को आज 19 राज्यों में झमाझम बरसात का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

 
Heavy rain alert issued in 19 states on September 24, with winds reaching 80 mph
 | 
 Heavy rain alert issued in 19 states on September 24, with winds reaching 80 mph

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वीरवार यानी 24 सितंबर को देशभर के 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का भी खतरा बरकरार है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर कर लें।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के बीच, कलिंगपट्टनम के आसपास, डीप डिप्रेशन के रूप में तट को पार कर सकता है। ढ्ढरूष्ठ ने अनुमान लगाया है कि 24 सितंबर से बारिश का असर तेज हो सकता है। जिससे छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों के पास भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है

 दिल्ली से मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी फिलहाल 24 सितंबर कोई बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि मानसून की विदाई के बाद बारिश हो सकती है।