home page

हरियाणा, पंजाब समेत 23 प्रदेशों में आज होगी झमाझम बरसात, तूफान की भी चेतावनी

 
Heavy rain expected today in 23 states, including Haryana and Punjab; storm warning issued as well
 | 
 Heavy rain expected today in 23 states, including Haryana and Punjab; storm warning issued as well

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज वीरवार यानि 9 जुलाई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगार्। आईएमडी के अनुसार आज हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों के लिए बरसात-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी है। वहीं, मुंबई को फिलहाल 15 जुलाई तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मौसम को बिगाडऩे का काम करेगा। इसके कुछ समय तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुडक़र उत्तर प्रदेश की तरफ जाने की बहुत संभावना है। तो चलिए आपको बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 9 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा।



पंजाब व हरियाणा प्रदेश में मौसम
पंजाब व हरियाणा प्रदेश में 9 जुलाई-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। पंजाब के गुरदासपुर, तरनतारन, लुधियाना, मोगा, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, सास नगर और बठिंडा में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में मौसम
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी में मौसम
यूपी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 9 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। वहीं, 9 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 9 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, 9 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।