home page

हरियाणा, राजस्थान समेत आज 23 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Heavy rain expected today in 23 states, including Haryana and Rajasthan; alert issued

mahendra india news, new delhi
मानसून सक्रिय होने से आज शनिवार यानि 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के दिन भी कई प्रदेशों में बरसात होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है।


वहीं, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को सुमद्री किनारों से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, भारी बारिश के दौरान किसानों को खुले खेत में जाने से बचने को कहा गया है। इसके अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। कल उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपरी भागों के पास चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।



इन प्रदेशों मेंं भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक शनिवार यानी 5 सितंबर को देश के 23 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है।