home page

हरियाणा प्रदेश के 8 जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Heavy rain in 8 districts of Haryana in next three hours, alert
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया। प्रदेश के 8 जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

आज रक्षा बंधन के दिन यानि  9.08.2025 ञ्च सुबह 7.20 बजे जारी... अगले तीन घंटों में पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश  संभावित।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात की संभावना है। 

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून सक्रिय होने से आज रक्षा बंधन के दिन यानि 9 अगस्त को भी कई जगह पर बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ समुद्र तल पर इस समय फिरोज़पुर, पटियाला, मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

WhatsApp Group Join Now

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।


पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।


दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और लद्दाख में हल्की बारिश की संभावना है।
गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा पर बना ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।