home page

राजस्थान, हरियाणा समेत 22 राज्यों में आज होगी झमाझम बरसात, ओले गिरने व बिजली चमकने का भी अलर्ट

 | 
Heavy rain is expected today across 22 states, including Rajasthan and Haryana; alerts have also been issued for hailstorms and lightning

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 मौसम विभाग ने एक बार फिर से परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर 2026 को हरियाणा, राजस्थान समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है।

पहाड़ी राज्यों में भी आफत की बारिश हो सकती है। यहां कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के सीमांचल के जिलों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है।

वहीं, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के आस-पास तेज आंधी के चलने से पूर्वी राज्यों में असर देखने को मिल सकता है। अगले 12 घंटों तक इसका प्रभाव बने रहने की संभावना है। उत्तरपूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को 22 प्रदेशों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, बिहार, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज हवा चल सकती है। वहीं, किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।