home page

हरियाणा में कल से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

 | 
haryana weather

Haryana Weather: हरियाणा में इस समय घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। दिन में तापमान सामान्य रहने के बावजूद, रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड और बढ़ गई है। कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी कई स्थानों पर जीरो हो गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। 5 और 6 जनवरी को उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो चुकी हैं।

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा शहर रहा, जहां का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि यमुनानगर में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।