हरियाणा के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ ठंड तेजी से बढ़ रही है और रात के तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को मौसम में फिर से बदलाव के कारण प्रदेश के 11 जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 18 जनवरी को फिर से बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश के दक्षिण, दक्षिण पूर्व और पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।
वहीं, उत्तर हरियाणा में वर्षा की संभावना नहीं है, और मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
बारिश का येलो अलर्ट महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।