home page

23 अगस्त को आज 25 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall expected across 25 states today, August 23; alert issued—plus a major warning

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल सेंड यानि 23 अगस्त 2026 को भी मौसम में बदलाव रहेगा। क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अगस्त को 25 प्रदेशों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही इस भारी बाारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।


वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इस बीच पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश दक्षिणी ओडिशा के तटों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।



बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त को देश के 25 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार के दिन आज हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।