home page

16 सितंबर को 12 घंटे के अंदर 25 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Heavy rainfall expected across 25 states within 12 hours on September 16; alert issued

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग ने कल बुधवार यानी 16 सितंबर को 25 राज्यों के लिए मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों और किसानों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं, इस बीच उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा से लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को 16 सितंबर को देश के 25 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now