14 अक्टूबर को 12 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग बुधवार यानी 14 अक्टूबर को भ्भी मौसम में बदलाव बताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को 12 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है।
वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाएं पूर्वी भारत में कहर बरपा सकता है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा कोलकाता, अंगुल, खम्मम, होन्नावर से होकर गुजर रही है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्यम क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 14 अक्टूबर को देश के 12 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलने का अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और नागालैंड में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
