home page

19 सितंबर को 14 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेगी हवा

 | 
Heavy rainfall expected in 14 states on September 19; alert issued; winds to blow at speeds of 80 km

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल शनिवार यानी 19 सितंबर को 14 राज्यों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 19 सितंबर, 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

देश के 14 प्रदेश में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 19 सितंबर को देश के 14 राज्यों में बरसात होगी। इनमें राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों के नुकसान होने की भी आशंका है।

WhatsApp Group Join Now