home page

8 अगस्त को 15 प्रदेशों में आज होगी झमाझम बरसात, तूफान का अलर्ट

 | 
Heavy rainfall expected in 15 states today, August 8; storm alert issued

mahendra india news, new delhi
 मौसम विभाग के पूर्वानुमना के मुताबिक आज 8 अगस्त को 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बिल्कुल सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है, और 8 अगस्त को ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में कम दबाव वाले क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।

15 प्रदेशों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज अगले कुछ घंटों में देश के 15 राज्यों मेंं बरसात होगी। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज रफ्तार की आंधी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है।

WhatsApp Group Join Now