सितंबर माह के पहले दिन 20 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम मेेंं सितंबर माह के पहले दिन मंगलवार यानि एक सितंबर को बड़ा बदलाव देखने को मिलेेगा। मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर को 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस तेज आंधी की वजह से कुछ जगहों पर पेड़-पौधों को नुकसान हो सकता है।
वहीं, किसानों के फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए इस इलाके में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, सघन जंगल वाले इलाके में गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गई है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
इन प्रदेशों में आंधी बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज मंगलवार यानी 1 सितंबर को देश के 20 राज्यों में अच्छी बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बरसात के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने का अलर्ट है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।
