12 सितंबर को आज होगी 24 राज्यों में जबरदस्त बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में शनिवार के दिन मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 सितंबर को 24 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।
इसी के साथ ही बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा की वजह से पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक एक ट्रफ फैली हुई है।
इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार के दिन यानि 12 सितंबर को देश के 24 राज्यों मेंं बरसात होगी। इन प्रदेशों में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
