home page

13 सितंबर को आज 25 प्रदेशों मेें होगी जबरदस्त बरसात, अलर्ट

 | 
Heavy rainfall expected in 25 states today, September 13; alert issued

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर को 25 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस तेज आंधी की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। इन राज्यों में कहीं-कहीं फसलों को भी नुकसान हो सकता है। कुछ जगहों पर पेड़-पौधों को भी क्षति पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। पहाड़ी राज्यों की यात्रा से पहले मौसम विभाग का अपडेट एक बार जरूर पढ़ लीजिए।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा के झोंके पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। उत्तर पंजाब और उसके आस-पास भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।

25 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक13 सितंबर को देश के 25 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पश्चिम भारत में लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली है।