home page

हरियाणा प्रदेश में आज होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall expected in Haryana today; major warning issued by the Meteorological Department

mahendra india news, new delhi
हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने से आज बुधवार को बरसात की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विभाग की तरफ से लगातार बरसात की चेतावनी जारी की जा रही है। सामान्य रूप से अभी दो दिन तक हल्की बरसात हो सकती है। उसके बाद फिर से 14 अगस्त को कई जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में अभी तक सामान्य से अधिक बरसात हुई लेकिन काफी जिले ऐसे हैं, जिसमें सामान्य वर्षा भी अभी तक नहीं हुई। लेकिन हाल ही में हो रही वर्षा से फसल को इसका सीधा लाभ हुआ है। 


वहीं, मंगलवार को भी आठ जिलों में बरसात हुई। प्रदेश में बुधवार को भी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 12 फीसद कम बरसात का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

19 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा; ढ्ढरूष्ठ का अपडेट
मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार यानि 12 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी है। इस बीच पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।

WhatsApp Group Join Now

वहीं, इस हफ्ते पश्चिमी हिमालय के इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। इस बीच उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे बारिश की भारी संभावना है।

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार देश के 19 राज्यों में आज बरसात होगी। इनमें हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पश्चिमी प्रदेशों में भारी बरसात सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।