home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 23 प्रदेशों में आज होगी झमाझम बरसात, ओले गिरने का भी अलर्ट

 | 
Heavy rainfall expected today across 23 states, including Haryana and Rajasthan; hail alert also issued

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार यानी 26 सितंबर 2026 को 23 राज्यों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 3 से अधिक राज्यों में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी के चलते कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। तेज आंधी का प्रहार जिन राज्यों पर होगा उनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में तूफानी हवा और बिजली गिर सकती है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रहार से तेज हवाएं पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहन अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 07 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 24 सितंबर की शाम तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा।

इन प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक शनिवार यानी 26 सितंबर को देश के 17 राज्यों में बरसात की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।