home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 18 राज्यों में आज होगी जबरदस्त बरसात, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall expected today in 18 states, including Haryana and Rajasthan; hail warning also issued

mahendra india news, new delhi
 मौसम विभाग ने रविवार यानी 20 सितंबर को हरियाणा, राजस्थान समेत 18 राज्यों के लिए जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।  देश में मानसून की प्रचंड रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।


इस बीच पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इसलिए पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। मछुआरों को समुद्री किनारे से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। वहीं 1 या 2 राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी गुजरात और उसके आस-पास के इलाको में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसचरण बना हुआ है।। पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड में भी चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढऩे की संभावना है।



इन प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार यानी 20 सितंबर को देश के 18 राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की आंधी चलने की संभावना है। किसानों के फसलों के नुकसान होने की आशंका है।