home page

हरियाणा, पंजाब समेत आज 22 प्रदेशों में होगी जबरदस्त बरसात, अलर्ट

 | 
Heavy rainfall expected today in 22 states, including Haryana and Punjab; alert issued

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग अनुसार आज सोमवार को यानी 7 सितंबर 2026 को भी मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को 22 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। 


वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली खतरनाक हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा निचले क्षोभ मंडलीय स्तर में दक्षिणी तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक गर्त बनी हुई है

WhatsApp Group Join Now

इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार यानी 7 सितंबर को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, पंजाब,  यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।