home page

25 अगस्त को आज 25 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट, 75 की स्पीड से चलेगी हवाएं

 | 
Heavy rainfall is expected across 25 states today, August 25; an alert has been issued, and winds will blow at speeds of 75 km

mahendra india news, new delhi
मौसम में मंगलवार यानि 25 अगस्त 2025 को बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर डराने वाला अपडेट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं तो हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसलिए मानसून के अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर ओडिशा और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं दिखेगा, और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास न जाएं।


आज इन 25 प्रदेशों में अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 25 अगस्त को सारे 25 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।