हरियाणा प्रदेश में आज इन 3 जिलों में जबरदस्त होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा में इस बार मानसून की अच्छी बरसात नहीं हुई है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी के साथ ही धान, ग्वार, बाजरी की फसल खराब हो गई है। हरियाणा प्रदेश में बुधवार से फिर से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 3 जिलों पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
तापमान में आएगी कमी
मानसून सक्रिय होने से तापमान फिर से कम होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बरसात की चेतावनी दी गई है। मानसून की सक्रियता कम होने के कारण दिन के वक्त तेज धूप निकलने से गर्मी भी बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अब आने वाले दिनों में फिर से वर्षा होने से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बरसात की संभावना है। परंतु 3 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढऩे की संभावना बन रही है।
