home page

18 सितंबर को आज 16 घंटे के अंदर 21 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट किया गया जारी

 | 
Heavy rainfall is set to lash 21 states within the next 16 hours today, September 18; an alert has been issued

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज शुक्रवार यानी 18 सितंबर को 21 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। इस आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 70 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 18 सितंबर को देश के अन्य राज्यों मेंम मौसम का हाल कैसा रहेगा।


21 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को 21 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, असम और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है।