हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटे में हवाएं चलने के साथ भारी बरसात
| Aug 19, 2025, 12:33 IST
mahendra india news, new delhi
मानसून हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश के जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा 19.08.2025 दोपहर 12.20 बजे जारी पूर्वानुमान में अगले तीन घंटों में गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।
