हरियाणा प्रदेश में 25 सितंबर तक अब ऐसा रहेगा मौसम, एचएयू ने जारी किया अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में मौसम कैसा रहेगा। इसको लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा 19 सितम्बर से राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी, खाजूवाला तक आ गई है। साथ ही राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी होने की संभावना बन रही है जिससे मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा दक्षिण की तरफ नीचे मध्य भारत की और जाने की संभावना बन रही है।
इससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी आने तथा जल्दी वापिसी की संभावना बन रही है। राज्य में अगले 5 दिनों में 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बीच बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा कम होने तथा सुबह शाम की हल्की ठंड रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
