home page

SIRSA में 2 मामलों में हेरोइन बरामद, तीन युवक काबू

 
Heroin seized in two cases in Sirsa; three youths apprehended
 | 
 Heroin seized in two cases in Sirsa; three youths apprehended

Mahendra india news, new delhi
SIRSA SP  दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को हजारों रुपए की 19 ग्राम 669 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान  सामने से दो युवक आते दिखाई दिए ।

उक्त दोनों युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक  वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार दोनों आरोपियो धर्मेंद्र सिंह पूर्व ग्लॉक पुत्र गुरदीप सिंह व रवि पुत्र विंदर सिंह निवासियांनं गांव रोड़ी, जिला सिरसा   को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो धर्मेंद्र सिंह उर्फ ग्लॉक के पास 7 ग्राम 130 मिलीग्राम व रवि के पास 6 ग्राम 530 मिलीग्राम कुल मिलाकर 13 ग्राम 660 मिलीग्राम हेरोइन बरामद  हुई । वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद  थी । इस दौरान पुलिस पार्टी  सामने  एक युवक आता  पैदल आता दिखाई दिय़ा ।

उक्त  युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मनु पुत्र गुरमुख सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 ऐलनाबाद, जिला सिरसा को  काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 6 ग्राम 09 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

WhatsApp Group Join Now