home page

SIRSA में लाखों रुपए की हेरोइन बरामद, CIA सिरसा की पुलिस टीम ने 3 युवकों को किया काबू

 | 
NEWS

Mahendra india news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को लाखों रुपए की 22 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कपास मंडी सिरसा की तरफ जा रही थी ।

इस दौरान कपास मंडी की तरफ से  बाइक सवार एक  युवक आता दिखाई दिय़ा । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक गौरव पुत्र रवि कुमार निवासी हाउसिंग बार्ड कॉलोनी सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्ज से 16  ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम महिला पॉलटेक्निकल कॉलेज सिरसा की तरफ जारी थी ।

इस दौरान सामने से  बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी विकाश पुत्र प्रकाश निवासी जन कल्याण कॉलोनी सिरसा व अवतार सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी गुरु तेग बहादूर नगर सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 6 ग्राम 20  मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

WhatsApp Group Join Now

गिफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।