home page

आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कड़ाई से पालन करने के निर्देश

 | 
High-level review meeting on management of stray dogs and destitute animals directed to be strictly followed
mahendra india news, new delhi

HARYANA मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों, नगर निकायों और जिला प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। 

मुख्य सचिव ने श्री अनुराग रस्तोगी  कहा कि बड़े कुत्ता आश्रय स्थल, 24×7 हेल्पलाइन, नसबंदी-टीकाकरण, डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग और तेज पकड़-रिस्क्यू कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से मजबूत किया जाए।

श्री अनुराग रस्तोगी ने राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों से बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन और नगर निकायों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि पशुओं की सुरक्षित शिफ्टिंग और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

स्कूलों, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों में भी सुरक्षा उपाय, फेंसिंग और जागरूकता गतिविधियों को तेज करने को कहा गया।

श्री अनुराग रस्तोगी  प्रदेश स्तर पर एक विस्तृत कार्य-योजना तैयार की जा रही है ताकि सार्वजनिक सुरक्षा और पशु कल्याण—दोनों को ध्यान में रखकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।